PM मोदी ने 78वीं बार देश को अपने रेडियो संदेश के जरिए (Man ki Baat) संबोधित किया. पीएम ने अपने संदेश की शुरूआत ओलंपिक खेलों (Olympics) से की साथ ही उन्होंने महान धावक मिल्खा सिंह(Milka Singh) को याद किया और कहा कि ओलंपिक की बात हो तो कोई मिल्खा सिंह को कैसे भूल सकता है.ओलंपिक खिलाड़ियों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जाने अनजाने में भी हमें इन खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना है, बल्कि खुले मन से इनका साथ देना है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वो वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाहों में ना आएं.
पीएम ने कहा कि वैक्सीन से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर कभी विश्वास ना करें और टीकाकरण के साथ साथ कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन लगातार किया जाए.