1 जनवरी को नाना पाटेकर अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. नाना बीते 4 दशकों से बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. नाना के पास आज नाम, दौलत-शोहरत सबकुछ है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनकी माली हालत बेहद खस्ता थी. नाना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पिता टेक्सटाइल पेंटिंग का काम करते थे और उनका बिजनेस था. परिवार के एक करीबी ने धोखे से हमारी पूरी प्रॉपर्टी हड़प ली थी, जिससे उनके पिता को गहरा सदमा लगा था. ऐसे खराब हालात के बीच नाना की मुलाकात स्मिता पाटिल से हुई जो कि उन्हें रवि चोपड़ा से मिलवाने ले गईं. यहीं उन्हें आज की आवाज नाम की फिल्म से ब्रेक मिला और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.