सेना के खिलाफ म्यांमार में आम लोगों का संघर्ष जारी, एक ही दिन में 93 लोगों की मौत

Updated : Mar 28, 2021 06:31
|
Editorji News Desk

फरवरी के महीने में हुए म्यांमार में तख्तापलट के बाद लगातार हो रहे प्रदर्शनों में आम लोगों के मरने की संख्या बढ़ती जा रही है. शनिवार को प्रदर्शनों को दबाने के लिए सैन्य बलों ने घातक बल का प्रयोग किया जिसमें 93 लोगों की जान चली गई. करीब 2 महीने से चल रहे विरोध प्रदर्शन में एक दिन में मारे गए लोगों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है. ये सारी मौतें देश के अलग अलग करीब दर्जनभर हिस्सों में हुई. वहीं दूसरी तरफ म्यांमार की सेना ने शनिवार को ही परेड के साथ राजधानी में 'आर्म्ड फोर्सेज़ डे' भी मनाया. दुनियाभर में म्यांमार की सेना की निंदा हुई है. यूरोपी संघ के एक डेलिगेशन ने म्यांमार के 76वें 'आर्म्ड फोर्सेज़ डे' को 'एक आतंक और अपमानजनक' वाला दिन बताया.

military dictatorshipcoupMyanmar localsMyanmar

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?