ऑस्ट्रेलिया ने म्यांमार में हुए सैन्य तख्ता पलट के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उसके साथ अपना रक्षा सहयोग निलंबित कर दिया है और सैन्य सरकार को मानवीय सहायता नहीं देने का भी फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया के मानीवय सहायता वाले कदम से म्यांमार का रोहिंग्या समुदाय और अन्य जातीय अल्पसंख्यक लोग प्रभावित होंगे. वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर भी दबाव बढ़ रहा है कि वह म्यांमार की सैन्य सरकार पर और अधिक प्रतिबंध लगाए. इसके अलावा सैन्य हुक्मरानों को हटाने पर भी कुछ देश रणनीति बना रहे हैं.