म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट विरोधी प्रदर्शनों में 18 की मौत, 30 जख्मी: रिपोर्ट्स

Updated : Feb 28, 2021 22:53
|
Editorji News Desk

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों में से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये जानकारी यूएन मानवाधिकार कार्यालय से मिली है.जानकारी के मुताबिक यंगून, डावी और बागो में सेना की ओर से भीड़ पर गोला बारूद फेंका गया, जिसकी वजह से इन लोगों की जान चली गई. कहा जा रहा है कि तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनों में एक दिन की भीतर होने वाली ये सबसे ज्यादा मौत हैं. यूएन की ओर से इस हमले की निंदा की गई है और सेना के इस्तेमाल को तुरंत रोकने को कहा गया है. बता दें कि सैन्य शासकों ने एक फरवरी को देश की कमान अपने हाथ में ले ली थी और सोशल मीडिया
को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

Myanmar

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?