Muzaffarnagar Riots: यूपी सरकार ने बिना कारण बताए वापस लिए 77 आपराधिक केस

Updated : Aug 25, 2021 08:08
|
Editorji News Desk

साल 2013 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर दंगों (muzaffarnagar riots) से संबंधित 77 आपराधिक मामलों (UP government withdraws 77 cases) को योगी सरकार ने वापस ले लिया है. मंगलवार को सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों का जल्द निपटारा किए जाने का आग्रह करने से संबंधित मामले में नियुक्त किए गए वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने सुप्रीम कोर्ट को ये जानकारी दी. हालांकि यूपी सरकार ने इसकी कोई वजह नहीं बताई है.

Former MLA Jail: मेघालय में पूर्व MLA को 25 साल की जेल, नाबालिग से किया था रेप

 इन केसों में कई तो ऐसे भी है कि, जिनमें उम्रकैद की सजा हो सकती है. विजय हंसारिया ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि, दंगे के संबंध में मेरठ जोन के पांच जिलों में 6,869 आरोपियों के खिलाफ 510 मामले दर्ज किये गये हैं. इसी में से 77 मामले राज्य सरकार ने सीआरपीसी की धारा 321 के तहत वापस ले लिये हैं. 

दूसरी तरफ कर्नाटक सरकार ने भी बिना कोई कारण बताए 62 मामलों को वापस ले लिया है. तमिलनाडु ने चार मामलों को वापस ले लिया है. तेलंगाना ने 14 मामलों को वापस ले लिया है और केरल ने 36 मामलों को वापस ले लिया है. 

Yogi governmentMuzaffarnagarriotsUP govt

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या