मुजफ्फरनगर दंगा केस में संगीत सोम को बड़ी राहत, सबूतों के आभाव में मुकदमा खत्म किया गया

Updated : Mar 10, 2021 19:17
|
Editorji News Desk

यूपी के मुजफ्फरनगर में साल 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे से जुड़े एक मामले में बीजेपी नेता संगीत सोम को बड़ी रहत मिली है. कोर्ट ने संगीत सोम के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी की तरफ से दायर क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार ली है. इसके अलावा मुकदमे में शिकायत दर्ज करवाने वाले पुलिसकर्मी सुबोध कुमार सिंह की मौत व सबूतों के अभाव में अदालत ने सोम के खिलाफ दायर मुकदमे को भी खत्म कर दिया है. ये पूरा मामला फेसबुक पर शेयर की गई एक वीडियो क्लिप से जुड़ा था जोकि बाद में मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की बड़ी वजह बनी. उस दौरान संगीत सोम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और उन पर रासुका भी लगाया गया था. संगीत सोम मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं.

 

 

BJPRiotsangeet somMuzaffarnagar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या