35 दिन जेल में बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहा हुए स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूक़ी ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्यार और समर्थन देने वालों का धन्यवाद करते हुए लिखा- मेरे अंदर के अंधेरे को करने दो शिकायतें, हंसा कर लाखों चेहरों को रोशन किया है मैंने. दरअसल, 29 साल के स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूक़ी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मध्य प्रदेश की इंदौर जेल से रविवार को ही निकले हैं, हालांकि जमानत के बाद रिहाई में देरी होने पर खुद सुप्रीम कोर्ट के जज को दखल देना पड़ा था. फारूक़ी को बीजेपी विधायक के बेटे की शिकायत पर 1 जनवरी को एक शो के दौरान गिरफ्तार किया गया था, उनपर कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अपमानजनक शब्द कहने का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया.