मुंबई में साकी नाका रेप केस की पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई. पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. खबर है कि घटना के बाद पीड़िता का खून ज्यादा ही बह गया था और खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी.
ये भी देखें । Haryana: करनाल में किसानों का धरना खत्म, लाठीचार्ज की होगी न्यायिक जांच और छुट्टी पर जाएंगे SDM
यह वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई थी. यहां खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया था. आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी. वारदात का फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की. उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया. वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने आरोपी को 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है.