मुंबई के एक नाइट क्लब में कोरोना नियमों को ताक पर रखकर की जा रही पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारा. पार्टी में क्रिकेटर सुरेश रैना और ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुज़ैन ख़ान जैसे हाई प्रोफाइल लोग मौजूद थे. मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के अलावा सिंगर गुरु रंधावा को भी अरेस्ट किया गया. कोविड नियमों के उल्लंघन में हुई गिरफ़्तारी के मामले में इन्हें बाद में बेल पर छोड़ दिया गया.
ख़बर ये भी है कि रेड के दौरान सिंगर बादशाह पिछले दरवाजे से बच निकले. पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है. यह महामारी एक्ट से जुड़ी धारा है. पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले की जानकारी मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी जहां सेलिब्रिटीज़ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किए जाने की बात कही. हालांकि, पुलिस के ट्वीट में किसी के नाम का ज़िक्र नहीं है.