बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Pornography Case) इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है. अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra)को भी समन भेजा है और उन्हें 6 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है.
बता दें, शर्लिन चोपड़ा मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं. शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए थे. शर्लिन का कहना था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे बाद में उन्होंने वॉशरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया.
दरअसल राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पहले उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रखा गया, बाद में उसे बढ़ाकर 14 दिनों तक कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: Honey Singh की पत्नी शालिनी ने मांगा 10 करोड़ का मुआवज़ा