Mumbai Police Nirbhaya Squad: मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला से रेप और हत्या के मामले ने देश की आर्थिक राजधानी में भी महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं. ऐसी वारदातों को रोकने के लिए अब मुंबई पुलिस ने निर्भया स्क्वॉड बनाने की घोषणा की है. इस दस्ते में PSI या ASI रैंक की एक महिला अधिकारी, एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल के साथ एक ड्राइवर शामिल होगा. यह दस्ता संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करेगा और महिलाओं को तुरंत मदद देने का काम करेगा. इसके अलावा इससे जुड़ी गाइडलाइंस में और क्या क्या है, जानें यहां.
मुंबई पुलिस का निर्भया स्क्वॉड
हर थाने में 'विमेन सेफ्टी सेल' बनेगा
निर्भया दस्ते के लिए हर पुलिस थाने में एक विशेष डायरी होगी
बाल गृह, अनाथालय या महिला पीजी वाले इलाके में व्यापाक पेट्रोलिंग होगी
महिलाओं के खिलाफ अपराध हो चुके इलाकों की पहचान कर पेट्रोलिंग पैटर्न बनेगा
अंडरग्राउंड पास और कम भीड़ भाड़ वाली जगह हॉटस्पॉट में शामिल होंगे
पिछले 5 साल में महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी
हर महीने के पहले हफ्ते में 'निर्भया स्क्वाड के अधिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग होगी
महिला सुरक्षा वाला हेल्पलाइन नंबर 103 का और प्रचार होगा
एडिशनल कमिश्नर को अपने इलाके में कंसल्टेशन कैम्प बनाने का निर्देश
इस कैम्प में पीड़ित महिला और बच्चों की मनोचिकित्सक से काउन्सलिंग करवाई जाएगी
जगह-दगह पर निर्भया पेटी रखी जाए, जिसमें महिलाएं अपनी शिकायतें डाल सकेंगी
विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग पर जाने वाले पेटी चेक करेंगे और शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे
जो निर्भया दस्ता बढ़िया काम करेगा, उसे मुंबई पुलिस कमिश्नर की ओर से इनाम मिलेगा