Maharashtra में जारी बारिश के कहर के बीच मुंबई के वर्ली इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग (Under Construction Building) में लगी लिफ्ट (LIFT Collasped in Worli) 19वें फ्लोर से गिर पड़ी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. घायलों को मुंबई के KEM हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
बताया जा रहा है कि इस लिफ्ट का प्रयोग मजदूरों को 20 मंजिला कंस्ट्रक्शन फ्लोर तक ले जाने के लिए किया जाता था. जिस दौरान हादसा हुआ लिफ्ट में 6 लोग सवार थे और 2 व्यक्ति नीचे खड़े थे. ऊंचाई से गिरने के कारण 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे. और वहां का हाल जाना.