मुंबई: पहली बारिश से ही आई आफत, अब IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Updated : Jun 10, 2021 00:43
|
Editorji News Desk

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3-4 दिनों के लिए मुंबई (Mumbai Red Alert) और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बुधवार को मॉनसून की पहली बारिश से ही मायानगरी पानी-पानी हो गई. सड़कें तालाब बन गईं, तो लोकल ट्रेन ट्रैक पर भी पानी भरने से सेवाएं बाधित हुई. जलभराव से सबवे बंद हुए तो यातायात ठप और लोग परेशान.

पहली बारिश से ही पानी पानी हुई मुंबई के हालात को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने प्रशासन को जल्द से जल्द पानी निकासी के आदेश दिए और परिवहन सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया. सीएम ने मुंबई में नियंत्रण कक्षों और आस पास के जिलों में डीएम से बात की और आने वाली जोरदार बारिश के लिए पहले से तैयार रहने को कहा. 

Uddhav ThackeraymumbaiIMD

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या