मुंबई: BMC चुनाव भी साथ लड़ेगी शिवसेना-NCP-कांग्रेस की तिकड़ी

Updated : Oct 25, 2020 22:17
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की तिकड़ी अब मुंबई के बीएमसी चुनाव भी साथ में ही लड़ेंगी. इस बात की पुष्टि शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक इंटरव्यू के दौरान की. संजय राउत ने कहा- 'शिवसेना की अगुवाई वाला गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नगर निगम चुनाव साथ लड़ेगा और इसे जीतेगा.' इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है?
बता दें कि बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों, 27 जिला परिषदों और ग्राम पंचायतों के चुनाव 2022 में होने हैं और मौजूदा वक्त में 33,400 करोड़ रुपये के बजट वाले इस सबसे अमीर नागरिक निकाय पर शिवसेना का कब्जा है. 

संजय राउतगठबंधनकांग्रेसमुंबईएनसीपीBMC

Recommended For You