Ganpati Visarjan in Mumbai: मुंबई के वर्सोवा बीच इलाके में रविवार को गणपती विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. वर्सोवा बीच (Vasova beach) पर गणपति विसर्जन के समय 5 बच्चे डूब गए, जिनमें से 2 को बचा लिया गया, लेकिन 3 का पता नहीं चल सका. उनको ढूंढ़ने के लिए अभियान जारी है. तीनों बच्चों को खोजने के लिए पुलिस बोट के साथ-साथ फेरी बोट की भी मदद मांगी गई है.
यह भी पढ़ें: UP: कानपुर के कुरसौली गांव में 'अज्ञात' बीमारी की चपेट में आकर 12 लोगों की मौत, जांच के लिए बनाई गई कमेटी
दरअसल घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है, गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए कुछ लोग वर्सोवा बीच पर दिन में आये थे. इनके साथ कई बच्चे भी थे. जब गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था, उस समय कुछ बच्चे समंदर में चले गये. उसी दौरान यह हादसा हो गया.