सपा संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान किये हैं. इस दौरान मुलायम सिंह यादव की बहू ने कहा कि उन्होंने ये स्वेच्छा से किया है. अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव द्वारा अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि उन्होंने पहले जो किया और जिन परिस्थितियों में जो कुछ भी हुआ, वो बहुत दुखद था. उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती. अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है.