TMC और BJP में ऑडियो टेप वॉर, ममता के बाद अब मुकुल रॉय की फोन कॉल जारी: रिपोर्ट्स

Updated : Mar 28, 2021 10:03
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  (West Bengal Assembly Election) के पहले चरण के अंत तक बीजेपी और टीएमसी में ऑडियो टेप वॉर छिड़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो BJP की ओर से ममता बनर्जी का एक कथित फोन कॉल जारी किए जाने के बाद अब टीएमसी ने बीजेपी नेता मुकुल राय का एक फोन कॉल सार्वजनिक किया है.

तृणमूल कांग्रेस (Trinmul Congress) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने बीजेपी के ही दूसरे नेता शिशिर बाजोरिया के साथ एक बातचीत में कथित तौर से कहा कि चुनाव आयोग से बंगाल के किसी भी वोटर को किसी भी बूथ पर बूथ एजेंट बनने की अनुमति देने का प्रशासनिक आदेश जारी करने का अनुरोध किया जाना चाहिए.

बूथ एजेंट किसी पोलिंग बूथ पर पार्टी का सदस्य होता है जो अमूमन उसी बूथ का निवासी
होता है. इससे पहले बीजेपी ने एक ऑडियो टेप जारी किया था जिसमें मुख्यमंत्री कथित तौर पर पार्टी के पूर्व नेता प्रलॉय पाल से टीएमसी में लौटने की बात कह रही हैं. टीएमसी से बीजेपी में गए सुवेंदु अधिकारी के करीबी प्रलॉय ने ममता का ये अनुरोध ठुकरा दिया था.

Mukul RoyTMC

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'