पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लेकर यूपी पुलिस बुधवार सुबह साढ़े चार बजे बांदा जेल पहुंच गई. मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम (UP Police team) भारी सुरक्षा तामझाम के साथ मंगलवार दोपहर दो बजे रोपड़ से रवाना हुई थी. इसके बाद पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) से होते हुए यह काफिला नोएडा, मथुरा, आगरा और कानपुर होते हुए बांदा जेल पहुंचा. पुलिस टीम ने इस दौरान तीन बार रूट भी चेंज किया.
हमले की आशंका को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ खुद को मुख्तार को भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था. जेल आने से एक घंटे पहले पूरी रोड को बैरिकेड कर दिया गया. 900 किलोमीटर के इस सफर को यूपी पुलिस की टीम ने 16 घंटे में पूरा किया. फिलहाल मुख्तार को सामान्य बैरक में रखा गया है, बाद में उसे जेल के अंदर बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा.