बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी बीजेपी के कोटे से राज्य विधान परिषद् के सदस्य बनेंगे. हाल तक सामने आ रही ख़बरों के मुताबिक सहनी विधान परिषद् में छोटे कार्यकाल वाली सीट मिलने से नाराज थे लेकिन अमित शाह से बात करने के बाद उनका मन बदल गया और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख बीजेपी का आभार जताया है. दरअसल राज्य विधान परिषद् में दो सीटें खाली हुई हैं जिसमें से बीजेपी एक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का नाम तय कर चुकी है और अब दूसरी सीट से सहनी सदन में जाएंगे. इन दो सीटों के लिए 28 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.