मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1 दिन में 4.6 अरब डॉलर का उछाल, एशिया में टॉप पॉजिशन बरकरार

Updated : May 29, 2021 12:32
|
Editorji News Desk

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ एक दिन में 4.6 अरब डॉलर यानी 33301 करोड़ रुपये बढ़ गई. शुक्रवार को आरआईएल के शेयर में शुक्रवार को करीब 6 फीसदी तेजी आई, जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला. इस इजाफे के बाद अंबानी की नेटवर्थ 81.7 अरब डॉलर पहुंच गई है. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा लिस्ट  के मुताबिक वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर बने हुए हैं, हालांकि एशिया में वो टॉप पर हैं और साथ ही उनकी स्थिति और मजबूत हुई है.

चीन के झोंग शानशान 71.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया में दूसरे और दुनिया में 14वें पोजीशन पर हैं, फोर्ब्स के मुताबिक अमेजन के जेफ बेजोस को पछाड़ फ्रांस के बर्नार्ड आर्नाल्ट दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं. दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 156 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं. चौथे नंबर पर बिलगेट्स हैं
.

share marketRILMukesh AmbaniAsiaForbes 2020Reliance Industries

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study