मुकेश अंबानी को एक दिन में 52 हजार करोड़ का नुकसान, 8.6% गिरे शेयर

Updated : Nov 03, 2020 09:22
|
Editorji News Desk

कोरोना महामारी के बावजूद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ऊपर की ओर तेजी से भाग रहे थे. लेकिन रिलायंस के शेयर सोमवार को एक ही दिन में तेजी से गिरे हैं. यह पिछले 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरावट की वजह से एक ही दिन में मुकेश अंबानी को करीब 7 अरब डॉलर यानी लगभग 52,100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सोमवार को शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब पौने नौ फीसद की गिरावट देखी गई. इसका असर मुकेश अंबानी के नेटवर्थ भी पड़ा है. फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक सोमवार को मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 6.8 अरब डॉलर यानी करीब 50,658 करोड़ रुपये की कमी आई. अब उनकी संपत्ति 71.5 अरब डॉलर रह गई है. दुनिया के टॉप 10 अमीरों की ताजा लिस्ट में मुकेश अंबानी 4 पायदान लुढ़क कर अब 9वें नंबर पर आ गए हैं.

शेयर बाज़ारReliance Industries Ltdरिलायंस इंडस्ट्रीजshare marketMukesh Ambaniअमीरमुकेश अंबानीReliance Industriesरिलायंस

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study