धोनी से उनकी पत्नी साक्षी ने ही की 'स्लेजिंग', नतीजा देखने लायक

Updated : Jan 30, 2020 10:35
|
Editorji News Desk

क्रिकेट फील्ड पर धोनी के स्लेजिंग करने की बात तो छोड़ ही दीजिए... किसी दूसरे खिलाड़ी ने भी आज तक उन्हें कभी छेड़ने की कोशिश नहीं की. लेकिन, क्रिकेट के मैदान से बाहर धोनी सरेआम अपनी ही पत्नी साक्षी के स्लेजिंग के शिकार हो गए हैं. यकीन नहीं आता तो ये वीडियो देखिए , जिसमें साक्षी.. धोनी को सबके सामने स्वीटी कहकर अपनी ओर देखने को कह रहीं हैं. चेहरे पर शरमाहट की चादर ओढ़े धोनी एक नज़र देख भी लेते हैं... पर साक्षी उन्हें इतने पर छोड़ दें ऐसा कैसे हो सकता है... साक्षी अब उन्हें स्वीटी के साथ साथ क्यूट भी कहने लगती हैं... और, अपनी इस बात पर होटल के स्टाफ से मुहर भी लगवाती हैं. बता दें कि ये वीडियो दिल्ली के ताज पैलेस होटल का है, जिसे साक्षी ने खुद शेयर किया है.

MS DhoniSakshi DHONIधोनीDhoniसाक्षी धोनी

Recommended For You