सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी की जर्सी भी होगी रिटायर !

Updated : Jul 25, 2019 11:30
|
Editorji News Desk
जल्द ही शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों की जर्सी पर उनके नाम और नंबर भी लिखे होंगे... जिसके तहत भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 अगस्त से एंटीगा में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेलेगी. पीटीआई की खबर के मुताबिक सभी भारतीय खिलाड़ी अपनी वनडे नंबर की जर्सी का इस्तेमाल ही टेस्ट जर्सी में भी करेंगे. वहीं धोनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं तो ऐसे में उनके नंबर की जर्सी कोई खिलाड़ी नहीं पहनेगा. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, एमएस धोनी चूंकि टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं तो जर्सी नंबर 7 उपलब्ध रहेगी... पर बहुत कम संभावना है कि कोई खिलाड़ी इसे पहने.' उन्होंने कहा, 'सात नंबर जर्सी का ताल्लुक सीधे धोनी से है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को पहले ही BCCI रिटायर कर चुकी है.
Team Indiams dhoniworld test championshipजर्सीधोनीमहेंद्रसिंहधोनीJersey

Recommended For You