टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni सिर्फ बाइक ही नहीं बल्कि कारों के भी बड़े शौकीन हैं. उनके पास कारों का जबरदस्त कलेक्शन है, वो भी विंटेज कारों का. इसकी झलक तब देखने को मिली जब धोनी की पत्नी Sakshi ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में सबसे पहले स्कॉटलैंड से मंगाया गया शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा नजर आ रहा है, जो गैराज के सामने लगी घास को खा रहा है. इसके बाद वीडियो में धोनी की बेहद खूबसूरत कारें नजर आ रही हैं.
बता दें कि पुराने जमाने की कारों को विंटेज कार कहा जाता है. साल 1919-1930 जमाने में ये कारें होती थीं.