बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी फिल्म 'पिप्पा' में नजर आएगी. रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म प्रोडक्शन RSVP और सिद्धार्थ रॉय कपूर की फिल्म प्रोडक्शन रॉय कपूर फिल्म्स एक साथ मिलकर इसे बड़े पर्दे पर उतारेंगे. फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है. जिसमें ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे जिन्होंने साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे.