MP: अस्पताल में शख्स पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, CCTV में कैद घटना

Updated : Jun 12, 2021 11:41
|
Editorji News Desk

मध्य प्रदेश के सागर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहां मारपीट में घायल शख्स पर एक आरोपी ने उस वक्त पेट्रोल डालकर आग लगा दी जब वो यहां मेडिकल (MLC) करवाने जिला अस्पताल आया हुआ था. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे (CCTV Footage) में कैद हो गई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने पीड़ित पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसके बाद पीड़ित के शरीर से आग की लपटें उठने लगी और वो बाहर की ओर भागा, इस दौरान अस्पताल में भी हड़कंप मच गया, इसके बाद पीड़ित को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल ये मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और दोनों लोगों के बीच बुधवार को विवाद और मारपीट हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने इस संगीन वारदात को अंजाम दिया.

Madhya PradeshSagarCCTVCCTV footage

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या