इस हफ्ते OTT प्लैटफॉर्म दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में, शोज और सीरीज लेकर आ रहे हैं. आइये एक नजर डालते हैं कि इस हफ्ते क्या है खास.....
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देगी. दिल को छू लेने वाली और हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली ये फिल्म 18 मई को Netflix पर रिलीज की जाएगी. डायरेक्टर काश्वी नायर ने फिल्म में दादा-दादी के बीच प्यार की कहानी दिखाने की कोशिश की है. फिल्म में नीना गुप्ता, जॉन अब्राहम और अदिती राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
एक्टर नवीन कस्तूरिया की वेब सीरीज 'रनवे लुगाई' Mx-Play पर 18 मई को रिलीज होगी. इसे अविनाश दास ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में रजनी का किरदार निभा रहे नवीन की बीवी बुलबुल शादी के पहले दिन ही भाग जाती है.
'हू किल्ड सारा सीजन 2' Netflix पर 19 मई को रिलीज हो रही है. हालांकि ये थ्रिलर फिल्म स्पैनिश में है, लेकिन इसे सबटाइटल के साथ देखा जा सकता है. 'हू किल्ड सारा' का पहला सीजन मार्च में प्रसारित किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
नितिन और कीर्ति स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रंग दे' 21 मई को Zee5 पर रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी बचपन के दोस्तों के प्यार में पड़ने और उनकी जिंदगी के इर्द -गिर्द घूमती है.