Himachal Landslide: हिमाचल में दिखा कुदरत का रौद्र रूप, टूटकर खाई में समाया पूरा पहाड़

Updated : Jul 30, 2021 15:58
|
Editorji News Desk

कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक इन दिनों कुदरत अपना रौद्र रुप दिखा रहा है. ताजा तस्वीरें हिमाचल (Himachal) के पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी नेशनल हाइवे (National Highway) की हैं. यहां देखते ही देखते पूरा का पूरा पहाड़ ही टूटकर (Mountain Broken) खाई में जा गिरा. जिससे नेशनल हाइवे का एक डेढ़ सौ मीटर का पूरा हिस्सा ही गायब हो गया.

रोंगटे खड़े कर देने वाली ये वाक्या शुक्रवार सुबह 8 बजे का है. बारिश के बाद भूस्खलन (landslide) की वजह से पहाड़ में दरार पड़ गई और अचानक पूरा पहाड़ ही टूटकर गिरने लगा. दिल दहला देना वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गनीमत ये है कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हां इसकी वजह से सड़क का बड़ा हिस्सा गायब हो गया है और बिजली की लाइनें टूटने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई. उधर सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि प्रकृति के साथ छेड़खानी करने पर इंसान को क्या भुगतना पड़ सकता है ये तस्वीरें वहीं बयां कर रही हैं.

LandslideHimachal Pradesh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या