"आओ और मेरे साथ काम करो", यही बात मदर टेरेसा ने प्रियंका गांधी को बताई थी, जब उन्होंने 1991 में उनकी हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार से मुलाकात की थी. मदर टेरेसा की 110 वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए यह किस्सा प्रियंका वाड्रा ने ट्विटर पर साझा किया.
कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, "मेरे पिता के मारे जाने के कुछ समय बाद मदर टेरेसा हमें देखने आईं, मुझे बुखार था. वह मेरे बिस्तर के पास बैठीं, मेरे हाथ पकड़कर कहा आओ और मेरे साथ काम करो. मैंने कई सालों तक ऐसा किया. प्रियंका ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी बहनों की दोस्ती निस्वार्थ सेवा और प्रेम का रास्ता दिखाने के लिए उनका आभार जताया.