ऐसे दौर में जब वेब सीरीज़ की बाढ़ सी आई हुई है तो तय करना मुश्किल होता है कि क्या देखें और क्या छोड़ दें. ऐसे में एक पैमाना ये हो सकता है कि कौन सी वेब सीरीज़ सबसे ज़्यादा देखी गई. ऑरमैक्स नाम के एक मीडिया कंसल्टिंग फ़र्म ने ऐसी ही एक लिस्ट जारी की है. इसके मुताबिक पिछले हफ्ते जिन पांच वेब सीरीज़ को सबसे ज़्यादा देखा गया उनमें MX Player की 'पति पत्नी और पंगा', ZEE5 की 'नक्सलबाड़ी', MX Player की 'आश्रम चैप्टर 1', नेटफ्लिक्स की 'भाग बिनी भाग' और इसी प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद 'लूडो' शामिल है.