कुछ लोगों को ऐसी जगहें एक्सप्लोर करने का बड़ा शौक होता है जो खतरों से भरी होती हैं. हालांकि ऐसी एडवेंचरस डेस्टिनेशन पर जाने का भी अपना अलग मजा होता है. आइए इसी कड़ी में आपको भारत की उन रोमांचक जगहों के बारे में बताते हैं जहां जाने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए.
रूपकुंड झील
उत्तराखंड में 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए काफी फेमस है. रूपकुंड झील की खोज 1942 में एक ब्रिटिश रेंजर ने की थी. झील में बर्फ पिघलने के बाद पाए गए कई कंकालों का रहस्य आज भी एक अनसुलझी कड़ी माना जाता है.
चंबल की घाटी
चंबल के बीहड़ों का नाम आते ही लोगों के जेहन में डाकुओं के नाम आने लगते हैं. इसके वीरान जंगल और पहाड़ी इलाकों के खौफ में बहुत ज्यादा देर टिक पाना किसी के लिए भी मुश्किल है.
कुलधारा
कुलधारा राजस्थान के जैसलमेर शहर से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक ग्राम है. यह एक डरावना गांव है, जहां पर्यटकों को सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच ही जाने की अनुमति है.
द्रास
जम्मू कश्मीर में स्थित द्रास भारत का सबसे खतरनाक इलाका माना जाता है. यहां टेम्प्रेचर काफी कम रहता है. कुल्फी जमा देने वाली इस ठंड में रहना अपने आप में चुनौतीपूर्ण है.