देश के 13 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस, कुछ जिलों ने बढ़ाई सरकारों की चिंता

Updated : May 11, 2021 19:33
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों के दौरान दैनिक मामलों में कमी आई है. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में निरंतर कमी आ रही है. इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में रोज के मिलने वाले मरीज घटे हैं. हालांकि इस बीच कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, असम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश वो राज्य हैं जहां लगातार मामले बढ़ रहे हैं और इनको लेकर चिंता बनी हुई है. सरकार के मुताबिक देश के 13 राज्यों में एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं जबकि कुछ स्पेसिफिक जिले भी ऐसे हैं जहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं.

covid casesCorona Updateactive cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?