Jammu & Kashmir में एक्टिव है सुरक्षाबल, बीते 8 दिनों में ढेर किए 8 आतंकी

Updated : Jul 25, 2021 17:32
|
Editorji News Desk

जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में बीते कई दिनों से सुरक्षाबल एक्टिव हैं और आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन(Operation) चलाए जा रहे हैं. घाटी में आतंक का सफाया करने के इरादे से बीते 8 दिनों में सुरक्षाबलों ने 8 आतंकियों को ढेर कर दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल सुरक्षाबलों ने 40 ऑपरेशन किए हैं जिसमें 86 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर(Terrorists Gunned down) किया जा चुका है. सिर्फ जुलाई महीने में 10 एनकाउंटर हुए हैं जिसमें 20 आतंकियों के मारे जाने की खबर है जिनमें से 4 पाकिस्तानी मूल के भी हैं. वहीं 15 सुरक्षाकर्मी इस दौरान शहीद हुए और 19 आम लोगों ने भी अपनी जान गंवाई.

बता दें कि 24 जुलाई को बांदीपोरा में एनकाउंटर हुआ था जिसमें तीन अज्ञात आतंकी मारे गए थे और एक जवान भी घायल हुआ था. बारामुला के सोपोर इलाके में रातभर एनकाउंटर चला था जिसमें लश्कर के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी मारे गए थे. वहीं 19 जुलाई को शोपियां में मुठभेड़ हुई थी जिसमें 2 आतंकियों समेत लश्कर का बड़ा कमांडर मारा गया था.

यह भी पढ़ें: BSF-Pak Rangers Meet: सीमा सुरक्षा बलों के कमांडरों की बैठक में भारत ने ड्रोन गतिविधियों का मुद्दा उठाया

Jammu and KashmirSecurity forcesterrorists

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?