Corona Update: लगातार तीसरे दिन आए 50 हजार से ज्यादा केस, 60.63 लाख को लगा टीका

Updated : Jun 25, 2021 11:01
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona) भले ही कमजोर पड़ रही हो लेकिन लगातार तीसरे दिन 50 हजार से ज्यादा नए केस आने से चिंता बढ़ रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में 51 हजार 667 नए केस आए और 1329 मरीजों की कोरोना ने जान ले ली.

इससे पहले देश में बुधवार को 54069, मंगलवार को 50,848 नए मामले आए थे. हालांकि गुरुवार को 64 हजार 527 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है. देश में कोरोना से डेथ रेट (Death rate from Corona) 1.30 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. बहरहाल देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन करोड़ 1 लाख 34 हजार 445 हो गई है. कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 3 लाख 93 हजार 310 पर पहुंच गया है. हालांकि वैक्सीनेशन के मोर्चे पर अच्छी खबर है. देश में गुरुवार को 24 घंटे में 60 लाख 63 हजार टीके लगाए गए. जिससे वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 30 करोड़ 79 हो गया है.

corona in indiacovid 19 death

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?