मिस्त्र (Egypt) में एक बड़ा ट्रेन (Train) हादसा हुआ है, यहां दो ट्रेनों की टक्कर में 30 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है जबकि 70 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है, लेकिन बहुत से घायलों की हालत गंभीर है. लोकल चैनलों के मुताबिक बहुत से यात्री अभी भी ट्रेनों में फंसे हैं. ये भीषण टक्कर सोहाग शहर के उत्तर में शुक्रवार को हुई.
घटनास्थल की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी. ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे और एक दूसरे के उपर चढ़े नजर आ रहे हैं. इनके अंदर और मलबे में यात्रियों के फंसे होने की भी खबरें आ रही हैं. माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है.