मुंबई में कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी (Mumbai) में 3062 कोरोना के नए केस दर्ज किए गए, जो कि महामारी शुरू होने के बाद से अबतक का एक दिन का सबसे अधिक नंबर है. वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी लगातार दूसरे दिन 25 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए. स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार शाम के आंकड़ों के मुताबिक 25,681 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बीते 24 घंटों में 70 लोगों की मौत हुई है.
सेकेंड वेव में बेकाबू होते कोरोना को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अब लॉकडाउन ही एक विकल्प है, हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र के लोग नियमों का सख्ती से पालन करेंगे.