देश में कोरोना का फिर से कमबैक होता दिख रहा है. शुक्रवार को आए आंकड़े इस ओर ही इशारा कर रहे हैं. देश में लगातार दूसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 23 हजार 285 नए केस सामने आए जबकि 117 मरीजों की मौत हो गई है. ये इस साल किसी एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं. इसके अलावा ये लगातार नौवां दिन है जब देश में 15 हजार से ज्यादा केस आए हैं. इससे पहले बुधवार को 22 हजार 854 कोरोना केस दर्ज किए गए थे. परेशानी ये भी है कि देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 97 हजार 237 हो गई है. बहरहाल अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 8 हजार 846 हो गए हैं. 11 मार्च तक देशभर में 2 करोड़ 61 लाख 64 हजार 920 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है.