उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार (Yogi Government) जेलों में बंद 10 हजार कैदियों को जल्द रिहा कर सकती है. जल्द ही चरणबद्ध तरीके से इन कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जाएगा. इन कैदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया जाएगा. जाहिर है UP में कोरोना संक्रमण का मामला काफी बढ़ गया है. शहरों के साथ साथ गांवों में भी तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देश के बाद कैदियों को रिहा करने की दिशा में काम शुरू हुआ है.
बता दें पिछले साल कम गंभीर अपराध वाले 14 हजार कैदियों को पैरोल दी गई थी. DG जेल आनंद कुमार ने बताया कि फिलहाल में प्रदेश की जेलों में 1604 कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हैं. इसमें 1448 बंदी और बाकी 156 जेल कर्मी हैं.