संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) का दूसरा दिन भी हंगामे की भेट चढ़ता दिख रहा है. पेगासस जासूसी कांड (Pegasus Spy Case) के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने इस कदर हंगामा किया कि लोकसभा और राज्यसभा (Lok Sabha and Rajya Sabha) को महज 5 मिनट में ही स्थगित करना पड़ा.
उधर सरकार की ओर से बताया गया है कि आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) राज्यसभा में दोपहर 2 बजे इस मुद्दे पर बयान देंगे. सोमवार को वैष्णव ने लोकसभा में बयान दिया था. जिसमें उन्होंने पूरे मामले को बिना किसी तथ्य के सनसनीखेज स्टोरी करार दिया था.
इससे पहले लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे पर सख्त रुख अपनाया. उन्होंने पूछा कि जब सरकार हर विषय पर चर्चा को तैयार है तो विपक्ष नारेबाजी क्यों कर रहा है. ये उचित नहीं है. दूसरी तरफ राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया जिसे राज्यसभा चेयरमैन ने उसे स्वीकार नहीं किया.