PM Modi on Corona Virus: पीएम मोदी 20 जुलाई को संसद के दोनों सदनों के सभी पार्टी के नेताओं के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं. रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पीएम मोदी (PM Modi) दोनों सदनों के सदस्यों को 20 जुलाई को संबोधित करेंगे और कोरोना महामारी (Covid-19) पर बात करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है.
बता दें कि सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र (Monsoon Season) शुरू हो रहा है. इसमें सरकार पक्ष के साथ ही विपक्ष भी सदन में पूरी तैयारी से आने वाला है.