दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर है, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून (Monsoon) के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बताया कि 27 जून के निर्धारित समय से करीब 12 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है. भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि साल 2008 में भी मॉनसून ने दिल्ली में 15 जून को दस्तक दी थी. उन्होंने बताया कि स्थिति अनुकूल है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.
इसके अगले तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है.