सोशल मीडिया पर अक्सर बंदर की शरारतों के वीडियो सामने आते हैं, जहां वो लोगों की नाक में दम कर देते हैं. लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है. जहां उसने एक बच्चे को बीच सड़क पर बंधक बना लिया है. आप सोच रहे होंगे कि बंदर ने बच्चे को नुकसान पहुंचाया होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर बड़े प्यार से बच्चे को गले लगाकर बैठा है. और बच्चे की मां जब उसे छुड़ाने आती है तो बंदर उसको गले लगा लेता है. इस वीडियो को टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.