टेलीविजन धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना (Mohit Raina) ने सारा शर्मा (Sara Sharma) समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. ये सभी लोग मिलकर मोहित के खिलाफ दावा कर रहे थे कि मोहित की जान को खतरा है. जिसके चलते ये मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल सारा शर्मा ने अपने साथियों परवीन शर्मा, आशिव शर्मा और मितिलेश तिवारी के साथ मिलकर मोहित रैना को लेकर सोशल मीडिया पर मोहित बचाओ अभियान चला रहे थे. इन सभी के मुताबिक मोहित की जान को खतरा था. इस अभियान में ये लोग बता रहे थे कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की तरह ही मोहित रैना की भी मौत हो सकती है. लेकिन इन सभी दावों का खंडन करते हुए मोहित और उनका परिवार अब सामने आया है और उन्होंने बताया है कि मोहित बिलकुल ठीक हैं.
गोरेगांव पुलिस ने मोहित का जवाब रिकॉर्ड कर सारा शर्मा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, पुलिस को झूठी सूचना देने, धमकी देने और फिरौती मांगने का मामला दर्ज कर लिया है.