ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ गए तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज के पिता का निधन हो गया है. लेकिन खबर है कि सिराज ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे और दौरे पर टीम के साथ ही खेलेंगे. सिराज के इस फैसले के बाद बीसीसीआई ने ट्वीट किया, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता नहीं रहे. सिराज ने टीम के साथ ही रहने का फैसला किया है. बीसीसीआई दुख व्यक्त करता है और इस चुनौतीपूर्ण समय में सिराज के दुख को बांटते हुए उसे सपोर्ट करेंगे. वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा इस दुख की घड़ी में मोहम्मद सिराज को मजबूती मिले और वो इससे उबर पाएं. सिराज के पिता मोहम्मद गौस 53 बरस के थे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे.