टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए हैं. हादसा लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हुआ जहां उनकी कार अनियंत्रित हो कर एक ढाबे में जा घुसी. मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अजहरुद्दीन परिवार के साथ रणथंभौर जा रहे थे. आस पास के लोगों को जब पता चला कि गाड़ी में अजहरुद्दीन हैं तो वहां भीड़ लग गई. बाद में स्थानीय पुलिस ने दूसरी गाड़ी से उन्हें रणथंभौर पहुंचाया. हादसे में ढाबे पर काम करने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति को भी चोट आई है.