सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समुद्री सुरक्षा बढ़ाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में होने वाली बहस की अध्यक्षता करेंगे. पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बहस में UNSC के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वहां की सरकारों के नुमाइंदे शामिल होंगे. बयान में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक इस डिबेट में समुद्री अपराध और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होगी. गौरतलब है कि भारत ने एक अगस्त को इस महीने के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली है.