Modi Cabinet में फेरबदल अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभावित चेहरों को फोन कॉल आने भी शुरू हो गए हैं. इन चेहरों में एक नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का भी है. बताया जा रहा है कि सिंधिया अपना इंदौर दौरा बीच में ही छोड़ दिल्ली का रुख कर चुके हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में पूजा की है. सिंधिया के अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल भी संभावित मंत्रियों में शामिल हैं. उनके बार में भी जानकारी ये है कि वो भी दिल्ली के अंतिम आदेश का इंतजार कर रहे हैं.
वहीं 8 राज्यों में राज्यपालों को बदल कर भी ऐसे संकेत दिए गए हैं कि मंत्रिमंडल में होने वाला विस्तार कई मायनों में अहम होगा. प्रधानमंत्री के करीबी माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है. यानी सरकार में उनकी जगह उनके ही कद के किसी दूसरे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.