यूपी में अगले साल चुनाव (UP Assembly Election) हैं और इसी के मद्देनज़र मोदी सरकार (Modi Cabinet Reshuffle) के मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी पर फोकस किया गया है. राज्य से सात चेहरों ने मंत्रीपद की शपथ ली. माना जा रहा है कि सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है, यूपी से जो सात नाम हैं उनमें
- मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल
- पूर्वांचल से पंकज चौधरी
- रूहेलखंड से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा
- बुंदेलखंड से भानु प्रताप वर्मा
- पश्चिमी यूपी से एस पी सिंह बघेल
-अवध से अजय मिश्रा
- अवध से ही कौशल किशोर का नाम शामिल है
दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में मिली बंपर जीत से पार्टी बेहद उत्साहित है, यही वजह है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, और यूपी से सबसे ज्यादा 7 चेहरों की नुमाइंदगी ये बताने के लिए काफी है कि राज्य को लेकर बीजेपी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं किस तरह की हैं.