फरवरी महीने के अंत में होने वाले पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने कला, संस्कृति और टूरिज्म के क्षेत्र से प्रेरक कहानियां मंगवाई हैं. इन कहानियों का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यक्रम में करेंगे. पीएम मोदी ने एंट्री भेजने के लिए ट्विटर पर एक लिंक भी भेजा है. साथ ही एक टोल फ्री नंबर भी भेजा है जिसपर लोग अपना संदेश रिकॉर्ड कर सरकार तक पहुंचा सकते हैं. बीते महीने पीएम मोदी ने केरल के एक दिव्यांग की कहानी साझा की थी जिन्होंने स्वच्छता के लिए बड़ा योगदान दिया है.